पूर्व DGP आलोक राज बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

बिहार सरकार ने राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) और भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

आलोक राज का कार्यकाल पांच वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है। उनकी नियुक्ति बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 की धारा-3 के अंतर्गत की गई है। वे सेवानिवृत्ति के बाद आयोग की कमान संभालेंगे।

वर्तमान में आलोक राज बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 31 दिसंबर 2025 को उनका इस पद पर अंतिम कार्यदिवस रहा, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हुए।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग राज्य के विभिन्न विभागों में गैर-राजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। ऐसे समय में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है, जब राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और नियुक्तियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। आगामी वर्षों में प्रस्तावित भर्ती प्रक्रियाओं में आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

आलोक राज इससे पहले बिहार के पुलिस महानिदेशक के पद पर 105 दिनों तक कार्य कर चुके हैं। मौजूदा DGP विनय कुमार से पहले उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी। बिहार के अलावा उन्होंने झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

उनकी पहली पोस्टिंग पटना सिटी में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी। एक पुलिस मुठभेड़ में चार अपराधियों को मार गिराने के साहसिक कार्य के लिए उन्हें पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। सेवा के दौरान उन्हें तीन राष्ट्रपति पदक भी प्रदान किए गए, जिनमें 1994 का पुलिस वरीयता पदक, 2008 का सराहनीय सेवा पदक और 2016 का विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त आलोक राज ने वर्ष 2004 से 2011 के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भी सेवाएं दीं। वर्ष 2019 में उन्हें उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें राज्य के महत्वपूर्ण भर्ती आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति