सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने आज झारखंड के गोड्डा जिले के हनवारा में “संविधान और सामाजिक लोकतंत्र” विषय पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब मौलाना मोहम्मद शाकिर कासमी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी जनाब अब्दुल सलाम एनयू, प्रदेश अध्यक्ष मो० हंजेला शेख, प्रदेश महासचिव तहमीदुर रहमान, प्रदेश महासचिव (संगठन) शमीम अख्तर और प्रदेश कमेटी सदस्य उमर फारूक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जनाब मोहम्मद मोज़फ्फ़र द्वारा निर्देशों के साथ हुई। इसके बाद जनाब शाकिर कासमी ने सभी अतिथियों और जनता का स्वागत किया। मंच संचालन शमीम अख्तर ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे कार्यक्रम अनुशासित और प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ा।
तहमीदुर रहमान ने उद्घाटन भाषण में संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मो० हंजेला शेख ने “एसडीपीआई क्यों जरूरी है” विषय पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संविधान, समानता और सामाजिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि अब्दुल सलाम एनयू ने भी संविधान और सामाजिक लोकतंत्र पर अपने प्रभावशाली विचार साझा किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने बेहद सराहा। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शमस तबरेज कासमी ने निष्कर्ष और समापन भाषण प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी रही। एसडीपीआई का यह संवाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और बेहद सफल रहा।
