बिहार: ज्वेलरी दुकानों में हिजाब–नकाब पर प्रतिबंध, राजद बोला “धार्मिक आज़ादी पर हमला”

बिहार के ज्वेलरी व्यापारियों द्वारा हिजाब, नकाब, बुर्का, घूंघट या किसी भी प्रकार चेहरे को ढकने वाले परिधानों के साथ दुकानों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक विवाद गरमाता गया है। इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने इसे संवैधानिक व्यवस्था और धार्मिक भावना को आहत करने वाला कदम बताया है और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर हिजाब और नकाब जैसे धार्मिक प्रतीकों को निशाना बनाना भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को मिले धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम देश की सेक्युलर और संवैधानिक पहचान को कमजोर करने वाला है और इसे तुरंत वापस लेना चाहिए, ताकि सामाजिक सद्भाव बिगड़े नहीं। एजाज़ अहमद ने यह भी कहा कि इस तरह के फैसले धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले हैं और सभी समुदायों की सम्मानजनक भागीदारी को प्रभावित कर सकते हैं।

दूसरी ओर, ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) ने कहा है कि यह निर्णय बढ़ती चोरी-डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है, न कि किसी समुदाय के खिलाफ। फेडरेशन के बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कई बार नकाब या चेहरे ढके लोग शोरूम में प्रवेश कर चोरी करते आए हैं, जिससे न सिर्फ दुकानदारों बल्कि ग्राहकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि ग्राहक अपना चेहरा बताएगा या पहचान दिखाएगा तो उसे खरीदारी की अनुमति दी जाएगी।

बिहार इस फैसले के साथ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहाँ ज्वेलरी दुकानों ने चेहरे ढककर प्रवेश पर व्यापक रोक लागू की है, जिसे 8 जनवरी से लागू करने की घोषणा की गई है। इस नियम के तहत हिजाब, नकाब, बुर्का, हेलमेट, घूंघट आदि जैसे चेहरे ढकने वाले आवरणों के साथ दुकान में प्रवेश प्रतिबंधित है, हालांकि व्यापारी इसे केवल पहचान सुनिश्चित करने वाला सुरक्षा प्रावधान बताते हैं।

राजद की आलोचना के अलावा इस फैसले पर अन्य राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आ रही हैं। कुछ विपक्षी नेताओं ने सुरक्षा और व्यक्तिगत आज़ादी के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है और कहा है कि धार्मिक पहचान और सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं कुछ व्यापारी इसे सकारात्मक कदम मान रहे हैं क्योंकि ज्वेलरी कारोबार में चोरी और डकैती की घटनाएँ भी सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा चिंता बढ़ी है।

विश्लेषकों के अनुसार, यह मामला सिर्फ सुरक्षा नीति का विषय नहीं रहा, बल्कि इसे धार्मिक आज़ादी, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक सहिष्णुता के दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है, जिससे राज्य में बहस और भी गहरी होती जा रही है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति