बिहार चुनाव में तंत्र की जीत, लोकतंत्र की हार: तेजस्वी यादव ने नई सरकार पर 100 दिन तक कोई सवाल न उठाने का किया ऐलान”

बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद विदेश यात्रा पर गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि वह नई सरकार के कामकाज पर पहले 100 दिन तक कोई सवाल नहीं उठाएंगे। उनका कहना था कि यह अवधि सकारात्मक राजनीति देखने और सरकार के वादों की समीक्षा करने के लिए होगी।

तेजस्वी यादव ने कहा, “पहले हम नई सरकार के 100 दिन के कामकाज को देखेंगे। इस बीच उनकी नीति और निर्णय पर हम कुछ नहीं कहेंगे। हम सकारात्मक राजनीति करने वाले लोग हैं। 100 दिन के बाद ही सरकार को लेकर किसी भी तरह का बयान देंगे।”

उन्होंने नई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “देश और राज्य की जनता जानती है कि इस चुनाव में किस षड़यंत्र के तहत नई सरकार ने जीत हासिल की है। तमाम मशीन तंत्र और धन-तंत्र की यह जीत है। यह लोकतंत्र की जीत नहीं, बल्कि तंत्र की जीत है।”

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि सरकार ने हर जिले में चार-पांच उद्योग लगाने और दो लाख रुपए महिलाओं को देने के वादे किए हैं। इसके साथ ही एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा भी किया गया था। “हम पहले देखेंगे कि ये वादे कितने पूरे हो रहे हैं। उसके बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।”

तेजस्वी यादव की यह वापसी बिहार की सियासत में नया रुख ला सकती है। उनके बयान के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। तेजस्वी ने साफ कहा कि मशीन और धन-तंत्र के बल पर बनी नई सरकार की समीक्षा 100 दिन बाद की जाएगी, जिससे सियासी माहौल में नई गर्माहट आने की संभावना है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर