बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: BSSC में 24,492 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत कुल 24,492 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। पहले यह संख्या 23,175 थी, लेकिन अब इसमें 1,317 पद और जोड़ दिए गए हैं। यह क्लर्क लेवल की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

आयोग के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 35 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शुरुआत में केवल 12,199 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई थी, बाद में लगभग 11,000 पद और जोड़े गए थे।

बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती मुख्य रूप से इंटरमीडिएट (12वीं पास) उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में क्लर्क, लोअर डिवीजन क्लर्क, राजस्व कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर नियुक्ति होगी।

देश के किसी भी कोने के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 18 से 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट का लाभ मिलेगा।

परिक्षा पैटर्न और तैयारी

परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और 2 घंटे में पूरी करनी होगी।

प्रश्न मल्टीपल चॉइस (MCQ) के होंगे, और नेगेटिव मार्किंग भी लागू है (प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा)।

विषय-वितरण:

सामान्य अध्ययन/जीके: 50 अंक

गणित और विज्ञान: 50 अंक

रीजनिंग: 50 अंक

शिक्षक रहमांशु सर के अनुसार, चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और स्किल/टाइपिंग टेस्ट, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

सामान्य अध्ययन के लिए बिहार से जुड़े करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान और सामान्य विज्ञान पर ध्यान दें।

तैयारी के टिप्स

गणित और विज्ञान के लिए 12वीं तक के बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें।

रीजनिंग में नियमित अभ्यास से गति और सटीकता बढ़ाएँ।

करंट अफेयर्स का पिछले 1 साल का अध्ययन आवश्यक है!

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। लाखों युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, खासकर उन छात्रों के लिए जिन्होंने हाल ही में इंटरमीडिएट पास किया है और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर