पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को फटकारा, JDU नेता शिशुपाल यादव के बॉडीगार्ड वापस लेने पर जताई नाराजगी

पटना उच्च न्यायालय ने बिहार सरकार को गंभीर फटकार लगाई है। मामला जेडीयू नेता शिशुपाल भारती उर्फ शिशुपाल यादव को सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड मुहैया कराने से जुड़ा है। अधिवक्ता दीपक कुमार सिन्हा द्वारा दायर क्रिमिनल रिट की सुनवाई के दौरान जस्टिस अरुण कुमार झा ने सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया।

याचिका में बताया गया कि 4 नवंबर 2019 को भागलपुर के उर्दू बाजार थाना अंतर्गत तातारपुर क्षेत्र में चिरंजीबी प्रसाद यादव उर्फ धुरी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक शिशुपाल यादव के बड़े भाई थे। पुलिस रिपोर्ट और स्थानीय साक्ष्यों के अनुसार, यह हत्या भूमि विवाद को लेकर इलाके के कुख्यात अपराधियों के गिरोह ने की थी।

अधिवक्ता दीपक कुमार सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि शिशुपाल यादव को घटना के बाद से लगातार निशुल्क बॉडीगार्ड सुरक्षा दी जा रही थी, क्योंकि याचिकाकर्ता की हत्या की आशंका थी। हालांकि, हाल ही में बिहार सरकार ने सुरक्षा बल वापस ले लिया, और इसका कारण सुरक्षा बल की कमी बताया गया।

कोर्ट में अधिवक्ता ने यह भी कहा कि शिशुपाल यादव जेडीयू के बिहार प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य हैं और सामाजिक गतिविधियों के दौरान उन्हें बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाना पड़ता है। ऐसे में बॉडीगार्ड की अनुपस्थिति उनके जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। इसके अलावा, याचिकाकर्ता से जुड़े चार अभियुक्तों का बेल बॉन्ड निचली अदालत ने रद्द कर दिया है, जिससे सुरक्षा खतरे और बढ़ गए हैं।

हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए याचिका में बताए गए सभी तथ्यों का विस्तृत जवाब देने को कहा है।

तीन सप्ताह के भीतर सरकार की प्रतिक्रिया आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था तय की जाएगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति