दयानिधि मारन का विवादित बयान: ‘उत्तर भारत की लड़कियां घर तक सीमित रहती हैं’, मुज़फ़्फ़रपुर में मामला दर्ज

तमिलनाडु के DMK सांसद दयानिधि मारन के विवादित बयान ने बिहार में तहलका मचा दिया है। सांसद के खिलाफ मुज़फ़्फ़रपुर की स्थानीय अदालत में परिवाद दायर किया गया है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने अदालत में कहा कि 15 जनवरी को दिए गए बयान में मारन ने उत्तर भारत की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत की लड़कियां केवल घर और रसोई तक सीमित रहती हैं, जबकि तमिलनाडु की लड़कियों को पढ़ाई और करियर के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि मारन के बयान से उत्तर भारतीय महिलाओं की सामाजिक छवि को ठेस पहुंची है और उनकी गरिमा का अपमान हुआ है। ओझा ने कहा, “इस बयान को सुनकर मुझे मानसिक आघात हुआ है, हम खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।”

शिकायत में यह भी कहा गया है कि DMK नेताओं के बयान आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश प्रतीत होते हैं।

दयानिधि मारन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 74, 75, 79, 192, 298, 352 और 251(2) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। अदालत ने परिवाद स्वीकार कर अगली सुनवाई 22 जनवरी तय की है।

भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा, “इस तरह के बयान क्षेत्रीय सौहार्द और सामाजिक एकता को प्रभावित करते हैं। देशभर में इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मामला अब चुनावी मौसम में राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति