अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 12 अप्रैल से 7 जून तक होंगे एंट्रेंस टेस्ट

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के कंट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशंस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं अलीगढ़ सहित देश के अन्य परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 से होगी और अंतिम परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस दौरान स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं स्कूल स्तर के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।

12 अप्रैल 2026 को कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय तथा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकाय में बीए (ऑनर्स), विज्ञान एवं लाइफ साइंसेज़ संकाय में बीएससी (ऑनर्स) तथा बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

इसके बाद 19 अप्रैल 2026 को बीकॉम (ऑनर्स), बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) तथा बीटेक/बीआर्क पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

26 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्कूलों एवं अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल (साइंस स्ट्रीम), सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ह्यूमैनिटीज/कॉमर्स स्ट्रीम), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, ब्रिज कोर्स तथा बीए एलएलबी शामिल हैं।

स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दिन विभिन्न एमबीए कार्यक्रमों, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH), एमएसडब्ल्यू और बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए Guide to Admissions एवं आवेदन प्रपत्र
01 फरवरी 2026 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.amucontrollerexams.com पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।

यह अधिसूचना 24 जनवरी 2026 को जारी की गई है और इसे विश्वविद्यालय के सभी संकायों, विभागों, कॉलेजों, स्कूलों एवं प्रशासनिक इकाइयों को सूचित किया गया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर