मुज़फ़्फ़रपुर में पत्रकारिता की पढ़ाई का नया अवसर, Shri Parshuram Institute में BJMC में प्रवेश शुरू

पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए मुज़फ़्फ़रपुर में एक नया शैक्षणिक अवसर सामने आया है। शहर के कलमबाग चौक पर स्थित प्रतिष्ठित श्री परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ने बी ए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह संस्थान मौलाना मज़हरुल हक़ अरेबिक एंड फारसी यूनिवर्सिटी पटना से संबद्ध है।

तीन वर्षीय इस स्नातक पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, रेडियो, टेलीविजन और सोशल मीडिया में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में मीडिया एथिक्स, मीडिया कानून, विकास संचार और मीडिया अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, चौथे सेमेस्टर के बाद एक महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप कराई जाएगी, जिससे छात्रों को मीडिया संस्थानों में कार्य का वास्तविक अनुभव मिल सके। वहीं अंतिम वर्ष में छात्रों को मीडिया अनुसंधान परियोजना पर कार्य करना होगा।
इसके अतिरिक्त, छात्रों को चुनाव अभियान, राजनीतिक प्रबंधन और सोशल मीडिया रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जो वर्तमान मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए बेहद उपयोगी है।

BJMC पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र पत्रकार, कंटेंट राइटर, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल, टीवी/रेडियो संवाददाता, सोशल मीडिया मैनेजर, जनसंपर्क अधिकारी और चुनाव प्रबंधक के रूप में करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही छात्र उच्च शिक्षा और शोध कार्यक्रमों में भी आगे बढ़ सकते हैं। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए छात्र 80837 81052 | 87894 44719 | 95409 26856 | +91 70704 16417 पर संपर्क कर सकते हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर