RJD में नेतृत्व परिवर्तन, तेजस्वी यादव बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष!‘लालू युग’ का औपचारिक समापन, संगठन की कमान युवा नेतृत्व के हाथ

बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस फैसले के साथ ही 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे लालू प्रसाद यादव के लंबे राजनीतिक युग का औपचारिक अंत हो गया है। अब पार्टी की संगठनात्मक और रणनीतिक जिम्मेदारी तेजस्वी यादव संभालेंगे।

यह घोषणा RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र में की गई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इसी दौरान लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा।

पार्टी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा, “एक नए युग की शुरुआत! तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।”

RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अब पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेंगे।

तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे हैं। वे बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में RJD ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, हालांकि पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

चुनावी परिणामों के बाद से ही पार्टी में आत्ममंथन और संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया चल रही थी। तेजस्वी यादव की यह नियुक्ति उसी प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम RJD को नई दिशा देने और युवा नेतृत्व के जरिए संगठन को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर