बिहारशरीफ में हैवानियत: 8वीं की छात्रा को गया से अगवा कर 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप; पड़ोसी ही निकला गुनहगार

बिहार के नालंदा जिले से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। शहर के नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 8वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मुख्य आरोपी पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है, जिसने भरोसे का फायदा उठाकर इस घृणित अपराध की साजिश रची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता गत 22 जनवरी को खिलौने बेचने के उद्देश्य से गयाजी गई थी। इसी दौरान उसके मोहल्ले का रहने वाला गोलू अपने तीन साथियों— छोटू, पप्पू और एक अज्ञात युवक के साथ वहां पहुँचा। परिचित होने के नाते छात्रा ने उन पर भरोसा किया, जिसका फायदा उठाकर चारों ने उसे झांसा दिया और जबरन अगवा कर बिहारशरीफ ले आए।

पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि बिहारशरीफ लाकर चारों आरोपियों ने एक सुनसान स्थान पर उसके साथ बारी-बारी से कुकृत्य किया। जब छात्रा ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे अचेत अवस्था में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पीड़िता को संभाला गया, जिसके बाद होश आने पर उसने आपबीती सुनाई।

शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला थानाध्यक्ष कुमारी उषा सिन्हा ने मीडिया से कहा कि “यह मामला अत्यंत गंभीर है। घटना बिहारशरीफ के अधिकार क्षेत्र में हुई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा”

नाबालिग के साथ हुई यह दरिंदगी समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। जब पड़ोसी ही भक्षक बन जाए, तो बेटियां कहां सुरक्षित हैं?

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर