“बुलडोजर बनाम भूमि-अधिकार की आर-पार लड़ाई”: पटना में खेग्रामस का विराट सम्मेलन, दीपंकर भट्टाचार्य का सरकार पर तीखा हमला

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य के ज्वलंत मुद्दों—बुलडोजर कार्रवाई, भूमि-अधिकार, बिहार की बेटियों पर बढ़ती हिंसा, रोजगार संकट और शिक्षण संस्थानों में भेदभाव—को लेकर राजधानी पटना स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी में खेग्रामस (खेतिहर ग्रामीण मजदूर सभा) के बैनर तले एक विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित सैकड़ों गरीब परिवारों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाकपा (माले) के महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए निर्णायक जन-आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूमि सुधार जैसे मूल सवालों से भटककर “बुलडोजर की राजनीति” पर आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में “माफिया पर बुलडोजर” के नारे को देशभर में एक खतरनाक मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि देश संविधान और कानून से चलता है, न कि बुलडोजर से।

दीपंकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि बुलडोजर का इस्तेमाल गरीबों, भूमिहीनों और खासकर मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बुलडोजर का आतंक फैलाया जा रहा है, वहां-वहां लाल झंडा उसके खिलाफ संघर्ष की अगुआई कर रहा है। कई कार्यकर्ता जेल गए, लेकिन संघर्ष और तेज हुआ। यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

उन्होंने मतदाता सूची से “घुसपैठिया” और जमीन से “अतिक्रमणकारी” हटाने के नाम पर गरीबों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि असल में जमीन और संसाधन अडानी-अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को सौंपे जा रहे हैं। रोजगार के अभाव में जो गरीब पहले पलायन को मजबूर थे, आज उन्हें विकास और रोजगार के नाम पर उजाड़ा जा रहा है और फिर उन्हें ही विकास का दुश्मन बताया जा रहा है।

मनरेगा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना महात्मा गांधी के नाम पर बनी थी, जिनका मानना था कि किसी भी नीति की कसौटी देश के सबसे गरीब की खुशहाली होनी चाहिए। 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून और मनरेगा—दोनों पर भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही हमले शुरू हो गए। “विकसित भारत” के नाम पर मनरेगा को लगभग खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि रोजगार के बिना भारत विकसित कैसे होगा।

नीट छात्रा बलात्कार-हत्याकांड का जिक्र करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि एक तरफ बुलडोजर और दूसरी तरफ महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा—यही भाजपा राज की पहचान बन चुकी है। उच्च शिक्षा में भेदभाव के सवाल पर उन्होंने यूजीसी नियमों को कमजोर किए जाने की आलोचना की और इसे कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया।

सम्मेलन को विधायक संदीप सौरभ, ऐपवा नेता मीना तिवारी, ऐक्टू के आर.एन. ठाकुर, किसान महासभा के उमेश सिंह, असर्फी सदा, पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, एमएलसी शशि यादव, मनोज मंजिल, बिरेंद्र गुप्ता, महबूब आलम, सत्यदेव राम और धीरेंद्र झा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता आशा देवी, सत्य नारायण प्रसाद और शनीचारी देवी ने की, जबकि संचालन शत्रुघ्न सहनी ने किया।

सम्मेलन में पारित प्रस्तावों में बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक, दलित-गरीब बस्तियों का भौतिक सर्वे, बासगीत पर्चा/पट्टा देने, मनरेगा को 200 दिन रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी के साथ मजबूत करने, चार लेबर कोड वापस लेने, 12 फरवरी की राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल को सफल बनाने और भूमि अधिग्रहण व विस्थापन पर पुनर्विचार की मांग की गई।

सम्मेलन ने संकल्प लिया कि इन तमाम सवालों पर राज्यव्यापी जन-आंदोलन को और तेज किया जाएगा और “बुलडोजर बनाम भूमि-अधिकार” की इस आर-पार की लड़ाई में निर्णायक जीत हासिल की जाएगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति