बिहार में SDPI को नई कमान: एनयू अब्दुल सलाम बने राज्य प्रभारी, संगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तार

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने बिहार में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और विस्तार की रणनीति को तेज़ करते हुए एनयू अब्दुल सलाम को राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले का राज्यभर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनयू अब्दुल सलाम को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

इस नियुक्ति पर प्रदेश महासचिव मुजम्मिल हसन मज़हरी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनयू अब्दुल सलाम के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।

मज़हरी ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व के उनके प्रति गहरे विश्वास का प्रतीक है। उनका अनुभव और समर्पण राज्य में संगठन विस्तार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, अल्पसंख्यक अधिकारों और वंचित वर्गों के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता और बढ़ेगी। साथ ही जिलों और प्रखंड स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी!SDPI की इस रणनीतिक नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर