कैमूर में शराब पार्टी पर बवाल: पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग, एक घायल; 13 गिरफ्तार, मुख्य मार्ग घंटों जाम

कैमूर जीला कुदरा थाना क्षेत्र के कझार घाट टोला में बुधवार देर रात कथित शराब पार्टी को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कई पुलिसकर्मी भी चोटिल बताए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पहले गिरफ्तार एक युवक के जमानत पर छूटने की खुशी में डीजे, नर्तकियों और शराब के साथ पार्टी आयोजित की गई थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण पुलिस को अवैध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए कुदरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस का दावा है कि टीम के पहुंचते ही भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात भी कही गई है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसका उपचार चल रहा है। घायल के बयान के अनुसार उसे पीछे से गोली लगी। घटना की जांच जारी है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दरवाजे तोड़े गए और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे भी लाठी से मारा गया।

घटना के विरोध में गुरुवार सुबह करीब छह बजे से सैकड़ों ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। कई यात्री और मालवाहक वाहन फंसे रहे। सूचना पर मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जाम हटाने की अपील की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने 28 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

कैंपस को ‘आरएसएस शाखा’ बनाने की कोशिश? SDPI का तीखा हमला, विश्वविद्यालयों की निष्पक्षता पर सवाल

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने देश के विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक गतिविधियों को

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश