अफगान-पाकिस्तान सीमा पर लड़ाई तेज, अफगान बलों ने आठ पाक पोस्टों पर कब्जा किया,150 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए व 200 से अधि घायल! पाकिस्तानी हवाई हमलों में 110 नागरिक मरे, 8,400 परिवार बेघर

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर युद्ध जैसे हालात गहराते जा रहे हैं। अफगान इस्लामिक अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अफगान बलों ने आठ पाकिस्तानी सैन्य पोस्टों पर कब्जा कर लिया है। अफगान प्रवक्ता इनातुल्लाह ख्वाराजेमी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लगभग 150 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।

अफगान बलों ने स्पिन बोल्डक और शोरबाक जिलों में पोस्टों पर नियंत्रण स्थापित किया। कंधार के गुलिस्तान क्षेत्र और ज़ाबुल के ग्रीन डैम इलाके में भी अफगान सेना ने प्रवेश किया!खोस्त के ज़ज़ई मैदान जिले में स्थानीय लोगों ने अफगान बलों का समर्थन किया और चेतावनी दी कि अगर इस्लामी अमीरात अनुमति देता है तो हजारों युवा पाकिस्तानी सैन्य शासन के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं।

पाकिस्तानी हवाई और तोपख़ाने के हमलों में अब तक 110 अफगानि नागरिक मारे गए हैं। दर्जनों घर नष्ट हुए और लगभग 8,400 परिवार बेघर हो गए हैं। अफगान प्रवक्ता हामदुल्लाह फतुरत ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि पाकिस्तान को नागरिकों पर हमला करने से रोका जाए।

छह दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की 35 सुरक्षा पोस्टें नष्ट हो चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि जब तक पाकिस्तानी सैन्य शासन युद्ध नहीं रोकता, अफगान बलों का जवाबी अभियान जारी रहेगा।

पाकिस्तान का आरोप है कि तहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य हिंसक समूह अफगान क्षेत्र में आतंकवाद की ट्रेनिंग लेते हैं और वहाँ से घात लगाते रहे हैं!अफगान प्रशासन ने इसे खारिज किया है और कहा है कि कोई भी विदेशी हमला अफगानिस्तान में सफल नहीं होगा।

संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने युद्धविराम की तुरंत मांग की है। युआएनएएमए (UNAMA) के अनुसार अब तक कम से कम 42 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर