खाड़ी युद्ध: ट्रम्प बोले ‘खामेनेई से बेहतर नहीं, जनता के लिए देश संभालने वाला नेता चाहिए’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह “आयतुल्लाह खामेनेई से बेहतर किसी व्यक्ति” की तलाश में नहीं हैं, बल्कि ऐसा नेतृत्व चाहते हैं जो “देश को जनता के लिए वापस ला सके।”

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य किसी खास व्यक्ति को सत्ता में लाना नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान की जनता आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना कर रही है, इसलिए जरूरत ऐसे नेतृत्व की है जो देश को स्थिरता और समृद्धि की दिशा में ले जा सके।

रेजीम चेंज पर बदला स्वर?

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई 1989 से सत्ता में थे और देश की राजनीतिक व सैन्य नीतियों पर उनका व्यापक नियंत्रण था। ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका ने 2018 में Joint Comprehensive Plan of Action से बाहर निकलकर ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में भारी तनाव पैदा हुआ था जो कि अभी के युद्ध तक भी पहुंचा है।

हालिया बयान को विशेषज्ञ अमेरिकी नीति के स्वर में बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि ट्रंप सार्वजनिक रूप से प्रत्यक्ष ‘रेजीम चेंज’ की मांग से दूरी बनाते दिख रहे हैं, हालांकि ईरान की मौजूदा व्यवस्था की आलोचना जारी है।

क्षेत्रीय असर संभव

ट्रंप का यह बयान केवल राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि जंग के बजाय कूटनीति की ओर जाने का संदेश भी हो सकता है। अमेरिका एक ओर ईरान पर दबाव बनाए रखना चाहता है, वहीं दूसरी ओर वह खुलकर किसी वैकल्पिक नेता का समर्थन करने से बच रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर