जम्मू में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला नाकाम, गोली चलाने वाला कमल सिंह गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्लाह पर बुधवार को जम्मू में एक समारोह के दौरान कथित रूप से जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। एक व्यक्ति द्वारा अचानक गोली चलाए जाने से समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित रहे।

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जो जम्मू के पुरानी मंडी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक विवाह समारोह के दौरान हुई, जहां कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं। समारोह के बीच अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू में कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक उस समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। गोली चलने के दौरान उन्हें हल्की चोट लगने की सूचना है, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की घटना से समारोह में मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी ने यह कदम किसी साजिश के तहत उठाया या यह उसकी व्यक्तिगत हरकत थी।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है तथा वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर