दिल्ली के उत्तम नगर में बढ़ते तनाव पर SDPI की चिंता, डी.एस बिंद्रा ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के राष्ट्रीय सचिव सरदार डी.एस. बिंद्रा ने दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बढ़ती हुई सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन से तत्काल, सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

डी.एस. बिंद्रा ने अपने बयान में कहा कि उत्तम नगर में नफरत और प्रतिशोध की भावना का बढ़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जो समाज में खतरनाक विभाजन पैदा कर रहा है। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार की इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी को चिंताजनक बताया और कहा कि इससे असामाजिक व सांप्रदायिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सांप्रदायिक समूहों ने होली के दौरान हुई एक अप्रिय घटना को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिससे समुदायों के बीच भय, असुरक्षा और दुश्मनी का माहौल बन रहा है। बंदरा ने स्पष्ट किया कि यह घटना कथित तौर पर दो परिवारों के बीच व्यक्तिगत विवाद का परिणाम थी, न कि किसी सांप्रदायिक कारण से जुड़ी हुई।

एसडीपीआई नेता ने चेतावनी दी कि कुछ तत्व बिना किसी भय के खुलेआम नफरत भरे भाषण दे रहे हैं, हिंसा को उकसा रहे हैं और खून-खराबे की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज को गहरे संकट और अशांति की ओर धकेल सकती हैं।

अंत में डी.एस बिंद्रा ने सभी समुदायों से अपील की कि वे सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और भाईचारे को बनाए रखने के लिए एकजुट हों। साथ ही उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शांति और एकता को भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति