पूर्व मंत्री मंसूर आलम के इंतकाल पर शोक की लहर, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित राजद नेताओं ने कहा “बिहार की सियासत और समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति”

बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री मंसूर आलम के इंतकाल पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेतृत्व सहित पूरे राजद परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने इसे राज्य की राजनीति और समाजवादी विचारधारा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मंसूर आलम का निधन बिहार की सियासत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मंसूर आलम हमेशा गरीबों, वंचितों और आम जनता की आवाज बनकर खड़े रहे और सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे।

राजद नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंसूर आलम का जीवन समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पित रहा और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन को भी गहरा आघात पहुंचा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, मनोज कुमार झा सहित कई नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राजद नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत मंसूर आलम को जन्नतुल फिरदौस में उच्च स्थान प्राप्त हो तथा उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान हो।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद द्वारा जारी इस शोक संदेश में कहा गया है कि मंसूर आलम की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर