ईरान–अमेरिका तनाव: होर्मुज जलडमरूमध्य से प्राप्त आय केंद्रीय बैंक में स्थानांतरित, ओमान के साथ विशेषज्ञ स्तर की वार्ता जारी रखने पर ईरान सहमत। मुहम्मद बाक़र क़ालीबाफ़ ने “कोई आंतरिक विभाजन नहीं” का संदेश देते हुए वैचारिक एकता और क्रांतिकारी पहचान को मजबूत करने पर जोर दिया।

पश्चिम एशिया एक बार फिर तीव्र भू-राजनीतिक तनाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव जारी है, होर्मुज जलडमरूमध्य, ऊर्जा व्यापार, सैन्य शक्ति और क्षेत्रीय कूटनीति, हर स्तर पर इसका प्रभाव दिखाई देने लगा है। ईरान के भीतर से आए सख्त बयानों और नई आर्थिक-सामरिक नीतियों ने इस तनाव को और अधिक जटिल बना दिया है, जबकि दूसरी ओर अमेरिका और उसके सहयोगियों की प्रतिक्रिया स्थिति को और संवेदनशील बना रही है।

ईरानी नेतृत्व का संदेश: आंतरिक एकता और बाहरी चुनौती का संकेत

ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहम्मद मुखबर ने दावा किया कि देश की 9 करोड़ आबादी के सामने विपक्ष पूरी तरह असहाय है। उनके अनुसार, बाहरी शक्तियां विशेषकर अमेरिका, आंतरिक मतभेदों को भड़काने की रणनीति अपनाती हैं, लेकिन ईरान की सामाजिक और राजनीतिक संरचना इतनी मजबूत है कि उसे कमजोर नहीं किया जा सकता। इसी क्रम में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर क़ालीबाफ ने और भी स्पष्ट राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में किसी प्रकार का वैचारिक विभाजन नहीं है “हम सब ईरानी हैं, हम सब क्रांतिकारी हैं” उन्होंने ईरान की पहचान को एकता, नेतृत्व और धार्मिक-राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ते हुए इसे “विजय का मार्ग” बताया। यह बयान ऐसे समय में आए हैं जब ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य: आर्थिक हथियार के रूप में उभरता मार्ग

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में शामिल Strait of Hormuz वैश्विक चर्चा के केंद्र में है। ईरान के डिप्टी स्पीकर हामिद रज़ा ने पुष्टि की है कि इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर लगाए गए शुल्क से प्राप्त पहली आय अब ईरान के केंद्रीय बैंक में स्थानांतरित कर दी गई है। कुछ समय पहले ईरानी संसद की सुरक्षा समिति ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर शुल्क लगाने की योजना को मंजूरी दी थी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम केवल आर्थिक निर्णय नहीं बल्कि एक रणनीतिक संकेत भी है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पर असर डाल सकता है। तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है, ऐसे में किसी भी प्रकार का शुल्क या प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता पैदा कर सकता है।

?ईरान-अमेरिका वार्ता: भरोसे की कमी सबसे बड़ी बाधा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से बातचीत के दौरान स्पष्ट कहा कि जब तक “आक्रामक नीतियां” समाप्त नहीं होतीं, तब तक किसी भी प्रकार का भरोसा बहाल नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ पहले हुई वार्ताओं ने समाधान के बजाय अविश्वास को और बढ़ाया है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दबाव या प्रतिबंधों के बीच किसी भी “जबरन वार्ता” का हिस्सा नहीं बनेगा। तेहरान का रुख यह संकेत देता है कि आने वाले समय में कूटनीतिक गतिरोध और लंबा खिंच सकता है।

सैन्य शक्ति पर दावे और वैश्विक आकलन

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान की सैन्य क्षमता अब भी काफी हद तक सुरक्षित और मजबूत है। उनके अनुसार, ईरान की रक्षा प्रणाली और सैन्य ढांचा पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है, जैसा कि कुछ विश्लेषणों में अनुमान लगाया जा रहा है।

कूटनीति की दूसरी धुरी: ईरान-ओमान संवाद

दूसरी ओर कूटनीतिक स्तर पर हल्की लेकिन महत्वपूर्ण गतिविधियां भी जारी हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर विशेषज्ञ स्तर की वार्ताएं जारी रखने पर सहमति जताई है। ओमान पारंपरिक रूप से इस क्षेत्र में एक मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में यह संवाद क्षेत्रीय तनाव को नियंत्रित करने की एक सीमित लेकिन महत्वपूर्ण कोशिश मानी जा रही है।

पाकिस्तान और अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता

अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के एक अन्य घटनाक्रम में एक पाकिस्तानी अधिकारी ने Associated Press (AP) को बताया कि फिलहाल अमेरिकी दूतों के शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद लौटने की कोई तत्काल योजना नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयास पहले से ही दबाव में हैं।

क्षेत्रीय और वैश्विक असर: ऊर्जा और स्थिरता पर खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव केवल दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर वैश्विक तेल बाजार, समुद्री व्यापार और ऊर्जा कीमतों पर सीधे पड़ सकता है, होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रणनीतिक मार्ग पर किसी भी प्रकार की अस्थिरता दुनिया भर में तेल आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकती है।

बढ़ता तनाव, कमजोर होती कूटनीति

वर्तमान घटनाक्रम यह संकेत दे रहे हैं कि पश्चिम एशिया एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। एक ओर ईरान अपनी आंतरिक एकता और रणनीतिक नियंत्रण को मजबूत करने का संदेश दे रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका और उसके सहयोगी क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सतर्क हैं। कूटनीतिक वार्ताएं जारी हैं, लेकिन भरोसे की कमी और बढ़ता सैन्य-आर्थिक दबाव स्थिति को और जटिल बना रहा है।

IranUSTensions #StraitOfHormuz #WestAsiaCrisis #GlobalOilMarket #Diplomacy #AbbasAraghchi #MasoudPezeshkian #MohammadBagherGhalibaf #MohammadMokhber #IranPolitics #USForeignPolicy #GulfRegion #EnergyCrisis #InternationalRelations #PakistanDiplomacy

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर

कैंपस को ‘आरएसएस शाखा’ बनाने की कोशिश? SDPI का तीखा हमला, विश्वविद्यालयों की निष्पक्षता पर सवाल

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने देश के विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक गतिविधियों को