BPSC भर्ती प्रणाली में बड़े बदलाव के संकेत: TRE 4 में लागू हो सकता है Prelims + Mains पैटर्न! AEDO परीक्षा विवाद के बाद आयोग और सरकार सक्रिय, नई व्यवस्था लागू होने पर शिक्षक भर्ती में हो सकती है देरी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की भर्ती परीक्षाओं में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हाल ही में AEDO परीक्षा रद्द होने और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के सामने आने के बाद आयोग अब अपनी परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, TRE 4 सहित आने वाली प्रमुख भर्तियों में वर्तमान “Single Exam System” समाप्त कर दो चरणों वाली परीक्षा प्रणाली — Prelims और Mains — लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भेजा जा चुका है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नई व्यवस्था लागू की जा सकती है। हालांकि BPSC की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

AEDO परीक्षा विवाद के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित AEDO परीक्षा में कई जिलों से ब्लूटूथ डिवाइस, सॉल्वर गैंग और संगठित कदाचार की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद BPSC ने AEDO समेत दो भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। आयोग ने कई अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित करने के साथ संबंधित एजेंसियों पर भी कार्रवाई की थी।

परीक्षा विवाद के बाद आयोग और राज्य सरकार पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने का दबाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इसी के तहत नई परीक्षा प्रणाली पर विचार किया जा रहा है।

क्या बदल सकता है?

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो BPSC की भर्ती प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव हो सकते है, जैसे की एकल परीक्षा प्रणाली समाप्त हो सकती है, प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) परीक्षा लागू हो सकती है, चयन प्रक्रिया अधिक चरणों में होगी, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी, बड़े स्तर पर कदाचार रोकने के लिए नई तकनीकी व्यवस्था लागू की जा सकती है

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया लंबी जरूर होगी, लेकिन पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।

TRE 4 पर पड़ सकता है असर

नई परीक्षा प्रणाली का सबसे बड़ा असर BPSC TRE 4 भर्ती पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आयोग को यदि नया पैटर्न लागू करना पड़ता है, तो परीक्षा नियमावली, पाठ्यक्रम और प्रक्रिया में बदलाव करना होगा। ऐसे में TRE 4 नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हो सकती है।

शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के बीच इसे लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि कुछ अभ्यर्थी इसे बेहतर और निष्पक्ष व्यवस्था की दिशा में जरूरी कदम भी मान रहे हैं।

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अभ्यर्थियों को किसी अफवाह पर ध्यान देने के बजाय आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए। साथ ही Prelims और Mains दोनों स्तर की तैयारी जारी रखनी चाहिए, ताकि नई व्यवस्था लागू होने की स्थिति में परेशानी न हो।

अंतिम फैसला सरकार के हाथ में

फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन बताया जा रहा है। अब निगाहें राज्य सरकार और कैबिनेट की मंजूरी पर टिकी हैं। यदि प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो बिहार की भर्ती परीक्षा प्रणाली में यह पिछले कई वर्षों का सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा।

कैंपस को ‘आरएसएस शाखा’ बनाने की कोशिश? SDPI का तीखा हमला, विश्वविद्यालयों की निष्पक्षता पर सवाल

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने देश के विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक गतिविधियों को

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश