पप्पू यादव ने पार्टी की नई कमिटियों का किया गठन, राघवेन्द्र कुशवाहा बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष. 23 से किसान – मजदूर रोजगार यात्रा निकालेंगे पप्पू यादव.

पटना, 7 दिसंबर:

देश में सबसे ज्यादा बुरे हालात बिहार के किसानों की है। यहाँ न मंडी है और ना ही किसानों को उनके फसल का उचित दाम मिलता है। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए हमारी पार्टी 23 दिसंबर से “किसान – मजदूर रोजगार यात्रा” की शुरुआत कर रही है। यह यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू होगी और प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरेगी। आगे फिर भी किसानों को मक्का का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी यात्रा निकालेंगे। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कही। वे राजधानी के सवेरा होटल में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

बिहार चुनाव के नतीजों पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए ने चुनाव के दौरान पैसे के दम पर अच्छा इवेंट मैनेजमेंट किया। जिससे जनता ने उसकी नाकामयाबियों के बावजूद एक बार फिर मौका दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। साथ ही 19 लाख रोजगार और मुफ़्त कोरोना का टीका के चुनावी वादों को भी पूरा किया जाएगा। जाप अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को विधानसभा में जनता के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। प्रवासी मजदूर, नियोजित शिक्षक, वित्त रहित प्रोफेसर, आशा, ममता पिछले कई वर्षों से अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार इनकी सुध नहीं ले रही। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने पार्टी की विभिन्न कमिटियों के नए सदस्यों के नामों की घोषणा की। राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष, उमेर खां और संजीव मिश्रा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजू दानवीर को युवा परिषद और शबाना आज़मी को महिला परिषद, रघुपति सिंह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक दिनेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं आनंद रंजन को आई. टी. सेल का संयोजक बनाया गया है। अजय कुमार को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, सत्येंद्र पासवान को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, सुमंत कुमार को क्रीड़ा प्रकोष्ठ, दीपक कुमार को झुग्गी – झोपड़ी एवं पुनर्वास सेल, संतोष झा को पप्पू ब्रिगेड, प्रिंस विक्टर को युवा शक्ति, कुंज बिहारी मिश्रा को सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ, सुजीत कुमार को सहकारिता प्रकोष्ठ, मुकेश शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ, ज़फर मुस्तफ़ा को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, डॉ एस कुमार को चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजीव कुमार को किसान परिषद, प्रो. विलक्षण रविदास को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ और मो. आजाद चांद को छात्र परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस दौरान अखलाक़ अहमद, रघुपति सिंह, राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राजेश रंजन पप्पू, अवधेश लालू, राजू दानवीर, रानी चौबे और हरे राम महतो मौजूद रहें।

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों