दरभंगा में अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक, दरभंगा पुलिस का सिर्फ फर्जी मुकदमों के बहाने रुपया कमाना मकसदः बेदारी कारवाँ

*पुलिस महकमे में मोटी राशि उगाही करना है तो दरभंगा ट्रांसफर कराकर आ जाएं: नजरे आलम*

*ट्रैफिक और अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम है पुलिस, बेकसूरों से सिर्फ़ मास्क और हेलमेट के नाम पर वसूली मात्र रह गया है दरभंगा पुलिस का काम*दरभंगा- आए दिन बिहार और विशेष रूप से दरभंगा जैसी जगहों पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती और रेप की जघन्य घटनाएं घट रही हैं, पूरा शहर ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है, बेकसूरों को झूठा केस में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है, एक दो को छोड़ कोई थाना ऐसा नहीं बचा है जहाँ बिना रुपया के किसी का मुकदमा दर्ज किया जाता हो लेकिन फिर भी सुशासन बाबू और उनकी पुलिस की आंखें नहीं खुलती। आज उसी का परिणाम है कि पुलिस के आंखों में आंखें डालकर सुबह साढ़े दस बजे सरेआम बड़ा बाजार में आधा दर्जन अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात अंजाम दी इतना ही नहीं दो दर्जन के आस पास फायरिंग भी अपराधियों ने किया। लेकिन पुलिस अबतक अपराधियों को पकड़ने में असफल है। उक्त बातें ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे ने बताते हुए आगे कहा कि दरभंगा में अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक हो चुकी है, सिर्फ फर्जी मुकदमों के बहाने रुपया कमाना मकसद है दरभंगा पुलिस का। उन्होंने ने यह भी कहा कि ट्रैफिक और अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम है दरभंगा पुलिस, बेकसूरों से सिर्फ़ मास्क और हेलमेट के नाम पर वसूली मात्र काम है दरभंगा पुलिस का। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में मोटी राशि कमाना है तो दरभंगा ट्रांसफर कराकर आ जाएं। नजरे आलम ने आए दिन हो रहे हत्याकांड पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से अपराधी लगातार हत्या की घटना अंजाम दे रहे हैं और पुलिस अपराधी को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है उससे हम जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी गंभीर समस्या है। सरकार को हर हाल में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। दरभंगा पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहा है। सुशासन बाबू मौन बने हुए हैं। अगर यही हालत रही तो बिहार में अपराध पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार से हम मांग करते हैं कि जितनी जल्द हो पुलिसिया तंत्र को मजबूत करते हुए अपराध पर लगाम लगाएं, पुलिस के द्वारा गैरकानूनी वसूली पर रोक लगाएं, ट्रैफिक जाम से आम लोगों को निजात दिलाएं, अपराधियों को जेल में बंद करवाएं, बेकसूरों को पुलिस नहीं फंसाएं इस पर कठोर निर्णय लें साथ ही जो सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा की लगातार गुहार लगा रहा है उसे अविलंब सुरक्षा उपलब्ध कराएं। अगर सरकार के मुखिया इन सभी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक निर्णय नहीं लेते हैं और बिहार को अपराध मुक्त और विकसित राज नहीं बनाना चाहते हैं तो बिहार और बिहार की जनता के हित में हमारा संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति