क्या प्रशांत किशोर गठित करेंगे अपनी अपनी राजनीतिक पार्टी? कर दिया है बड़ा इशारा और जल्द शुरू करेंगे जन सुराज यात्रा

पटना (नाज़ली सिद्दिक/इंसाफ़ टाइम्स) चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में जन सुराज यात्रा शुरू किया है।जिसे लेकर ये चर्चा तेज़ हो गई है कि प्रशांत अब अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने वाले है! उसकी वजह उनका 04 दिनों पहले का का वह ट्वीट है जिसमें उन्होंने ने नई शुरुआत का इशारा दिया था उसके साथ ही उन्होंने यह संकेत दिया है कि वह अगले 3-4 महीनों में राजनीतिक पार्टी के गठन की तरफ़ बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने की सोच रखने वाले 17 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा गया है। वह सभी से चर्चा करेंगे और यदि इनमें से अधिकांश की राय बनती है तो किसी संगठन या पार्टी का गठन किया जा सकता है। प्रशांत किशोर ने 3 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा का भी ऐलान किया है। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण से होगी।

क्या था उनका वो ट्वीट जिस से शुरू हुई चर्चा

सोमवार सुबह प्रशांत किशोर ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-हितैषी नीति को आकार देने में सहयोग करने की मेरी खोज की यात्रा पिछले 10 साल में रोलरकोस्टर जैसी रही है। जैसे ही मैं इस पन्ने को पलटता हूं, तो लगता है कि अब वास्तविक मालिकों यानी आम लोगों के बीच जाने का समय आ गया है। जिनके असल मुद्दों को समझना है। और इसके जरिए गुड गवर्नेंस का रास्ता जन सुराज होगा।

राजनीतिक जीवन

वैसे तो प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के रूप में भाजपा, आम आदमी पार्टी , तृणमूल कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस आदि पार्टियों के लिए काम कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपना राजनैतिक करियर जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष के रूप में शुरू किया था। लेकिन उनकी राजनीतिक पारी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और वह फिर चुनावी रणनीतिकार के रूप में सक्रिय हो गए थे। और अब उनकी नई पारी अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन से शुरू होते दिख रही है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति