बनारस में काशीनाथ का भव्य मंदिर निर्माण होगा- संगीत सोम

पटना(नाजली सिद्दीक/इंसाफ़ टाइम्स) बीजेपी नेता संगीत सोम (Sangeet Som) अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पूर्व विधायक संगीत सोम के एक और विवादित बयान सामने आया है। संगीत सोम ने मेरठ के ज्वालागढ़ चौराहे पर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवादास्पद बयान दिया। संगीत सोम ने यह बयान अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट भी किया है। उन्‍होंने कहा कि औरंगज़ेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई थी। 92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी है। आक्रांताओं ने मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद खड़ा किया था उसे वापस लेने का समय आ गया है। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बनारस में काशीनाथ का भव्य मंदिर निर्माण होगा- संगीत सोमकार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि संगीत सोम ने कहा कि बनारत में भगवान काशीनाथ का मंदिर बनाया जाएगा। अब काशीनाथ मंदिर को उसी रूप में लेकर आया जाएगा। भगवान भोलेनाथ का परिवार बसाकर संपूर्ण मंदिर बनाया जाएगा। बाद में इस कार्यक्रम की तस्‍वीरें फेसबुक पर पोस्‍ट करते हुए संगीत सोम ने लिखा-‘आज वीर शिरोमणि, मां भारती के वीर पुत्र, पूज्य महाराणा प्रताप जी की जन्मजयंती के शुभ अवसर पर ज्वालागढ़ चौराहे पर स्थित प्रतिमा का माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने की बार रणभूमि में मुगल शासक अकबर को टक्कर दी थी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर