
नई दिल्ली 13 मई 2022-आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश सचिव डॉ रियाजुद्दीन सैफ़ी, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष अब्दुल ख़ालिक़ अंसारी, जिला सचिव यूनुस सैफ़ी, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मो आसिफ, ने एस डी पी आई के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।एस डी पी आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो शफ़ी एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ निज़ामुद्दीन साहब ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह जानकारी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव शोएब हसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्हों ने यह भी बताया कि शीघ्र ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एआईएमआईएम के कई और बड़े नेता एस डी पी आई का दामन थामेंगे।