
पटना (सैफुर रहमान/इंसाफ़ टाइम्स) चंद दिनों पहले कटिहार के आज़म नगर में 16 साल की एक लड़की जिसे माहेनूर नाम दिया गया है को अगवा कर के गैंग रेप कर उसकी हत्या कर दी गई, इस बात को लेकर अवाम का गुस्सा अब पूरे देश में फैलता जा रहा है- क्योंकि एक हफ़्ता होने को है मगर पर्शाशन की तरफ से कोई खास कार्रवाई देखने को नहीं मिल रहा है- इस सिलसिले में कटिहार के सभी इलाकों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं जिसमें इंडियन नैशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम बहुत आगे आगे नज़र आ रहे हैं साथ हि एसडीपीआई के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे हुए हैं- दूसरी तरफ़ ये आग अब बिहार से लेकर देश भर में फैलती जा रही है जिसके तहेत कल शाम में हैदराबाद के मशहूर विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद नैशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के अंदर सैंकड़ों कि तादाद में छात्र छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाल कर इंसाफ़ कि मांग किया और आज एक बड़ा विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर 03 बजे होने जा रहा है जिसे ऑर्गनाइज और उसकी अगुवाई करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम दिल्ली पहुंच चुके हैं