कटिहार की माहेनूर अपहरण, गैंगरेप व हत्या मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिले: महबूब आलम पटना में ऐपवा ने निकाला मार्च, भाजपा-जदयू शासन में अपराध व महिलाओं के खिलाफ हिंसा चरम पर

पटना 4 जून 2022भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कटिहार जिला के आजमनगर थाना के नया टोला पस्तिय गांव की माहेनूर अपहरण, गैंगरेप व हत्यारों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा की मांग की है. इस मामले को लेकर माले नेता बिहार के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और पूरे मामले उन्हें जानकारी दी.माले नेता ने कहा कि इस शर्मनाक घटना के कारण स्थानीय लोगों का आक्रोश स्वभाविक था. इसी का फायदा उठाकर कुछ असमाजिक तत्वों ने सालमारी थाने में तोड़-फोड़ कर दी. उसी का बहाना बनाकर सालमारी थाना की ओर से 53 नामजद व 300-400 अज्ञात निर्दोष लोगों पर मुकदमा दायर कर दिया गया. जिसमें जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और यहां तक कि मृतक माहेनूर के मां-बाप, भाई तथा रिश्तेदारों को भी अभियुक्त बना दिया गया. माले विधायक ने इसकी जांच कर सभी निर्दोषों पर से मुकदमा हटाने की अपील पुलिस महानिदेशक से की.माहेनूर के हत्यारों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा निर्धारित करने, आजमनगर थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी और तमाम राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे की अविलंब वापसी की मांग पर आज ऐपवा के नेतृत्व में पटना में एक प्रतिरोध मार्च भी निकला. यह मार्च छज्जूबाग आवास संख्या 13 से निकलकर रेडियो स्टेशन तक गया और फिर वहां एक सभा आयोजित की गई.इस कार्यक्रम का नेतृत्व ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, राज्य अध्यक्ष सरोज चैबे, राज्य सचिव शशि यादव, अनिता सिन्हा, मधु, समता राय, आसमा खां, नसरीन बानो, अनुराधा देवी, राखी मेहता, आबिदा खातून सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मार्च में शामिल थीं.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर