पैगंबर का अपमान करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई स्वागतयोग्य कदम लेकिन बिना विलंब कानूनी कार्रवाई की जाएः जमीयत उलेमा-ए-हिंद

नई दिल्ली, 05 जून 2022।जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के लिए जिम्मेदार नुपुर शर्मा और अन्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अनुशासनात्मक कार्रवाई को देश के लिए आवश्यक और समयोचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर के अपमान से बढ़कर कोई साम्प्रदायिकता नहीं है और इससे बड़ा कोई दिल को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य नहीं है। इसलिए हम आशा करते हैं कि कानून का पालन कराने वाली एजेंसियां बिना देरी किए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगी और वास्तव में उन्हें दंडित करेंगी। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी जो लगातार पैगंबर का अपमान करने की हठधर्मिता करते रहते हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने हाल ही में आयोजित अपनी प्रबंधन समिति की सभा में इस इस सम्बंध में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें मांग की गई कि सभी धार्मिक पेशवाओं के सम्मान और महानता की रक्षा के लिए ऐसे कानून को तत्काल लागू किया जाए जिससे इस तरह के घृणात्मक कृत्य पर काबू पाया जा सके। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर कर रखी है कि सुप्रीम कोर्ट अपने द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए सरकारों को मजबूर करे। …

कैंपस को ‘आरएसएस शाखा’ बनाने की कोशिश? SDPI का तीखा हमला, विश्वविद्यालयों की निष्पक्षता पर सवाल

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने देश के विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक गतिविधियों को

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट