अतीकुर रहमान की रिहाई के लिए प्रदर्शन में शामिल हुआ एनसीएचआरओ

हाथरस साजिश मामले के कैद आरोपियों में से अतीकुर रहमान, जिसे अक्टूबर 2020 में उत्तर प्रदेश, हाथरस जाते समय गिरफ्तार किया गया था, “आंशिक रूप से लकवा” हो गया है और उन्हें चिकित्सा देखभाल की तत्काल आवश्यकता है।उनका स्वास्थ्य गंभीर रूप से बिगड़ रहा है। नवंबर 2021 में उनकी दिल की सर्जरी भी हुई थी।हाथरस षडयंत्र मामला एक झूठा मामला है जिसमें 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।5 सितंबर, 2022 को जंतर-मंतर पर अतीकुर रहमान की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।मानवाधिकार संगठन नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO) इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। कई और राजनीतिक संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।अतिकुर रहमान को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए और उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए। स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी और उन्हें जेल में रखना न्याय के लिए आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को चुप कराने के प्रयास के अलावा और कुछ नहीं है।

Latest News

मध्य प्रदेश: नीमच में भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन! मॉब लिंचिंग, बुलडोज़र कार्रवाई और वक्फ क़ानून संशोधन के खिलाफ 9 सूत्रीय मांगें

More News