सिद्दीक़ कप्पन को ज़मानत मिलना राहत का सामानः पॉपुलर फ्रंट

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओ एम ए सलाम ने एक बयान में कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा सिद्दीक़ कप्पन को मिली ज़मानत उन सभी लोगों के लिए राहत का कारण है जिन्होंने न्याय के लिए आवाज़ उठाई है।उन्होंने कहा कि ‘‘इस फैसले से न्यायपालिका पर विश्वास को और ज़्यादा मज़बूती मिलेगी। यह फैसला देश भर के राजनीतिक क़ैदियों के लिए उम्मीद की किरण है। यह पूरा मामला मनगढ़ंत कहानियों से भरा हुआ एक फर्ज़ी मामला था, जिसका उद्देश्य एक ऐसे काल्पनिक अपराध की कहानी बनाना था जो कभी हुआ ही नहीं। यूपी पुलिस ने ठीक वैसे ही इस ज़मानत में रुकावट डालने की कोशिश की जिस तरह उन्होंने बर्बरता पूर्ण सामूहिक बलात्कार की घटना और पीड़ित परिवार के साथ पुलिस के क्रूर रवैये से जनता के क्रोध को भटकाने के लिए निर्दाेष छात्रों और पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन को बलि का बकरा बनाया था।’’ओ एम ए सलाम ने कहा ‘‘देश-विदेश के समझदार लोगों ने कप्पन के अन्यायपूर्ण कारावास के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है और यह उन सभी के लिए राहत का अवसर है। आशा है कि कप्पन और उसके परिवार की यह कठिन घड़ी जल्द ही समाप्त होगी और इससे अन्य निर्दाेषों के लिए भी आज़ादी की राह खुलेगी।’’

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर