सिक्किम हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत।

पटना (नाज़ली सिद्दीक/इंसाफ़ टाइमस) सिक्किम में शुक्रवार (23 दिसंबर) को जब सैनिकों को ले जाया जा रहा तब सेना का एक ट्रक एक खड़ी पहाड़ी ढलान पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और भारतीय सेना के सोलह सैनिकों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

सेना के मुताबिक, ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो सुबह चाटेन से थंगू की ओर जा रहा था। सेना के पूर्वी कमान ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया था और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया था।” और तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) और 13 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत के राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा की, “सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्विटर पर कहा की, ‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ।

मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।’ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि दुर्घटना के कारण सेना के जवानों की जान जाने से उन्हें गहरा दुख हुआ है।उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, “राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर