निजामाबाद: अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़ फोड़, दलित समाज का प्रदर्शन

पटना( महताब आलम/इंसाफ टाइम्स)

बीते दिनों उत्तर प्रदेश में कुछ अराजक तत्वों ने दो दशक पुरानी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़ फोड़ की. जानकारी मिलते ही दलित समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे.

दरअसल घटना यूपी के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के बगल नसीरपुर की है. जहां तिराहे पर मौजूद दो दशक पुरानी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया.

प्रदर्शनकारियों के अनुसार जिस भी अराजक तत्वों ने इस प्रतिमा को खंडित किया है उसको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही यहां पर नई प्रतिमा लगाई जाए. साथ ही लोगों ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करने की मांग की.
घटना की जानकारी मिलते ही निजामाबाद थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे. राजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को समझाया बुझाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

घटना पर विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप का कहना है कि अराजक तत्व जानबूझकर बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे इनके मनोबल को तोड़ा जा सके। पूर्व विधान परिषद सदस्य का कहना है कि हम लोग शांतिपूर्वक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अराजक तत्व जो प्रतिमाओं को खंडित कर रहे हैं इनका पर्दाफाश कर इन पर कड़ी कार्रवाई करें

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर