अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री नितीश कुमार

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना की ओर से किया गया।बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अब्दुस सलाम अंसारी ने गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी।इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, विधान पार्षद श्री खालिद अनवर, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री अफजल अब्बास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति