RSS की पाठशाला देश की संसद में नहीं चलेगी: नजरे आलम

भाजपा सांसद बिधुड़ी की सदस्यता रद्द कर जेल में डाला जाए: बेदारी कारवाँ

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारि कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा की पार्लियामेंट की नई इमारत में भी भाजपाई अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में भाजपाईयों का दिमागी संतुलन काबू में नहीं है। भाजपा के सड़क छाप सांसद बिधुड़ी ने जिस तरह से ऑन रिकार्ड एक मुस्लिम समुदाय के सांसद को भद्दी भद्दी गालियाँ दी है उससे न सिर्फ नई इमारत का अपमान हुआ बल्कि देश की 140 करोड़ आबादी का सर शर्म से झुक गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने बिधुड़ी पर नाराजगी जताते हुए कहा के RSS की पाठशाला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नजरे आलम ने आगे कहा के ऐसा लग रहा है 2024 के चुनाव पहले भाजपाई बौखला गए हैं और हार का डर सताने लगा है इसलिए भाजपा के अधिकतर सांसद अपना दिमागी संतुलन खो चुके है। RSS की पाठशाला अब देश की संसद में, हरगिज नहीं चलेगी, अगर इसे नहीं रोका गया, मांसिक रोगी सांसद को बर्खास्त कर जेल में नहीं डाला गया तो निश्चित रूप से भारत और कमजोर होगा। अगर RSS भाजपा के सहयोग से देश का टुकड़ा करने का ख्वाब देख रही है तो उसे हम कभी पूरा होने नहीं देंगे। ये देश 140 करोड़ भारतीय नागरिकों का है किसी एक के बाप की जागीर नहीं है जो जब चाहे जिसे चाहे गालियाँ बक दे। भारत का संविधान सभी को बराबर का अधिकार देता है फिर कोई सड़क छाप व्यक्ति किसी भी भारतीय नागरिकों को अपशब्द कैसे बोल सकता है, किसी के धार्मिक मामले पर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कैसे कर सकता है। 24 घंटे से अधिक होने को है अबतक भाजपाई सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कहां हैं लोकसभा के स्पीकर महोदय? क्या भाजपाई सांसद पर कार्रवाई इसलिए नहीं करेंगे के जिसको दिया गया वह मुस्लिम समुदाय से है। अगर ऐसा है तो यह देश के लिए अतिदुर्भाग्यपूर्ण है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर