राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए काम करने वाले जाने-माने पत्रकार मीर फैसल का एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है! दूसरी तरफ पत्रकारिता का मिला अंतराष्ट्रीय पुरस्कार

पटना (इंसाफ टाइम्स डेस्क) मुसलमानों और अन्य उत्पीड़ित समूहों की समस्याओं और सरकारी अत्याचारों पर लगातार जांच के आधार पर स्टोरीज करने वाले जाने-माने युवा पत्रकार मीर फैसल का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, जो कि केंद्र सरकार के अनुरोध पर किया गया है। मीर फैसल ने मकतूब मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कुछ दिनों से एक्स पर सक्रिय नहीं था और जब मैं पिछले दिन कुछ लिखने के लिए एक्स पर गया तो मालुम हुआ कि मेरे एक्स एकाउंट के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मीर ने इस कारवाई को देश में प्रेस की आजादी को दबाने का एक हिस्सा बताया है मालूम हो कि मीर फैसल मकतूब मीडिया समेत देश के अन्य वैकल्पिक मीडिया संगठनों और अलजज़ीरा व टीआरटी जैसे अंतराष्ट्रीय संगठनों के लिए नियमित रूप से काम करते हैं। जिस दिन मीर फैसल को अपने एक्स अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई का मालूम हुआ उसी दिन उन्हें मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता की पत्रकारिता के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जिसे राम नौमी के अवसर पर बिहार के बिहार शरीफ में हुए मुस्लिम विरोधी हमले में जलाई गई 110 साल पुरानी एक लाइब्रेरी की उनके द्वारा ली गई तस्वीर को ले कर मिला है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर