बाराबंकी:आधार कार्ड बनवाने के कार्य का नियमितकरें अनुश्रवण,निर्माण कार्यों की गुणवत्तासुनिश्चित की जाए:ज़िलाधिकारी

बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी/इंसाफ़ टाइम्स)ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर बनाए जा रहे आधार कार्ड के कार्य का नियमित रूप से प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग विशेष रूप से रुचि लेकर कार्य करे।

उन्होंने ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह व्यक्तिगत रूप से छात्रों के आधार कार्ड के कार्य में तेजी लाने के अपने स्तर से प्रयास करें।ज़िलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में इस कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ज़िलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले तीन महीने में अपने अपने लक्ष्य को प्रत्येक दशा में प्राप्त करने के प्रयास करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि रोस्टर बनाकर शिविर लगाएं और लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालयों में आधार बनाने का कार्य जिस प्रकार से किया जा रहा है, उसमें भी तेजी लाई जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तकीनीकी समस्याएं जैसे कि आईडी ब्लॉक होने की समस्याओं का त्वरित निदान कर लिया जाए।

जनपद में निर्माण कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए जिन अधिकारियों की टीमे बनाई गई थीं, उनकी रिपोर्ट पर तात्कालिक कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्यों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि सड़क, नाली, ड्रेनेज, बिजली आदि के लिए निर्धारित मानकों की किसी भी स्तर पर अनदेखी न होने पाए।ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में जितनी भी सड़कें बनाई जा रही हैं, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, बाद में यदि जांच में निम्नस्तरीय पाईं गईं तो सम्बंधित के विरुध्द कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया जाएगा। बैठक में अवगत कराया गया कि पीएमजेएसवाई में 80 प्रतिशत सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। शेष निर्धारित समय पर पूर्ण कर ली जाएंगी। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जिन निर्माण कार्यस्थल पर बाढ़ का पानी भर गया था, वहां पर फिर से कार्य शुरू कर दिया गया है तथा शीघ्र ही सम्बंधित कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण या जांच कभी भी की जा सकता है, कार्यदायी संस्थाओं को उन्होंने सचेत किया कि समयबद्धता तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर