राजस्थान में मुस्लिम युवक की तीन कार सवारों ने पीट-पीट कर की हत्या

युवक द्वारा गाड़ी देखकर चलाओ कहने पर पहले टक्कर मारी उसके बाद लाठी डंडे से की पिटाई।

(खदीजा खातून/इंसाफ टाइम्स पटना) राजस्थान के भिवाड़ी में 24 साल के एक मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान अफसर अली के रूप में हुई है। अफसर अली उसका दोस्त तहिबुल लंच के लिए फैक्ट्री से घर जा रहे थे, उसी वक्त एक भारी वाहन उनके सामने आ गया, वे पीछे हटे तो एक कार से मामूली टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को अफसर अली ने इतना ही कहा कि देखकर चलाओ, मार देते अभी तो। इस पर कार चालक ने उसे टक्कर मारी। कार से तीन लड़के निकले और कार से दो डंडे निकालकर अफसर को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। अफसर को मारने के दौरान उसका दोस्त वहां से जान बचाकर भागा। अफसर अली जब बेहोश हो गया तो उसे वहीं छोड़कर तीनों कार सवार चले गए। बाद में अफसर अली का दोस्त वहां आया और अफसर को कार ऑटो में डालकर अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर