“नीट 2024 घोटाला एक लक्षण मात्रा है, असल बीमारी एनटीए(नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) है!” – जेएनयूएसयू अध्यक्ष

नीट घपले को लेकर आइसा और नीट अभ्यर्थियों ने किया आंदोलन का ऐलान

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) छात्र संगठन आइसा ने 19- 20 जून को अखिल भारतीय छात्र प्रतिवाद की घोषणा की! छात्र नेताओं और संघर्षरत नीट आवेदकों ने दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की!

15 जून को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कई संघर्षरत NEET आवेदकों और उनके अभिभावकों के साथ दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का अयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को आइसा महासचिव कॉमरेड प्रसेनजीत कुमार, दिल्ली राज्य सचिव कॉमरेड नेहा और जेएनयूएसयू अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय समेत अन्य छात्र नेताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन की शुरुआत करते हुए, आइसा दिल्ली राज्य सचिव कॉमरेड नेहा ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान चुप क्यों हैं! हम छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के साथ उनके कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कार्यालय में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।”

जेएनयूएसयू अध्यक्ष धनंजय ने कहा, “एनटीए के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की कहानी कोई नई बात नहीं है। देश भर के छात्रों को एहसास हो गया है कि नीट 2024 में जो हुआ वह एक लक्षण मात्र है, असली बीमारी एनटीए है। NTA ने भ्रष्टाचार को संस्थाबद्ध कर दिया है।”

आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत ने कहा, “हम परीक्षा में विसंगतियों के खिलाफ छात्रों का बड़े पैमाने पर आक्रोश देख रहे हैं। आइसा इस आंदोलन में पुरी तरह शामिल हैं और आने वाले 19 और 20 जून को देश भर में छात्र NEET 2024 को फिर से आयोजित करने, घोटाला की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग तथा NTA को खत्म करने की मांगों के साथ सड़क पर उतरेंगे।”

नीट अभ्यर्थी हर्ष के भाई रॉबिन ने कहा, “यह इतना बेतुका है कि जो NTA चेयरमैन एनटीए की भारी विफलता की जिम्मेदारी लेता है वही अब इसकी जांच का अध्यक्ष बन बैठा है। हम नीट 2024 घोटाले में स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं।” नीट घोटाले के पीड़ित मानस ने कहा, “यह बिल्कुल शर्मनाक है कि हमने इतना प्रयास किया और अब हमें एनटीए के भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पेपर लीक के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?” परिणाम 10 दिन पहले क्यों घोषित किया गया? हम जवाब मांगते हैं।”

AISA ने देश भर में “री-नीट, स्क्रैप NTA, सेव एजुकेशन” अभियान चलाने का निर्णय के साथ 19- 20 जून को अखिल भारतीय छात्र प्रतिवाद का आह्वान किया है।

देश भर में नीट 2024 का परीक्षा फिर से आयोजित हो! भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच हो। एनटीए को ख़त्म करो! शिक्षा बचाओ! नारों के साथ अभियान चलाया जाएगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर