पासवान अधिकार आंदोलन के विधानसभा मार्च में पुलिस ने किया लाठी चार्ज, दलित नेता अमर आज़ाद समेत कई घायल, अन्य गिरफ्तार

पासवान अधिकार आंदोलन (विधानसभा मार्च) में हज़ारों दलितों ने लिया हिस्सा

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स)बिहार के सभी जिलों से आए पासवान समाज के लोगों ने दलित नेता अमर आज़ाद पासवान के नेतृत्व में ‘पासवान अधिकार आंदोलन’ के तहत विधानसभा मार्च किया, जिसमें हज़ारों दलित शामिल हुए। इस दौरान पुलिस द्वारा विधानसभा की ओर बढने से रोकने के क्रम में लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें दलित नेता अमर आजाद के सर पर गहरी चोट आई और सर फट गया। उनके साथ अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई। इसके विरोध में दलित नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी भी दी।

दलित युवा नेता अमर आज़ाद ने कहा कि बिहार सरकार ने आज तक पासवान समाज को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित समाज को तोड़ने का काम किया है और पासवान समाज के साथ अन्याय किया है। अमर आज़ाद ने कहा, “बिहार में लगातार पासवान समाज के साथ-साथ दलितों की हत्या हो रही है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। पासवान समाज की पुस्तैनी नौकरी चौकीदार की थी, जिसे अंग्रेजों के ज़माने से निभाया जा रहा था, लेकिन नीतीश कुमार ने इसे भी खत्म कर दिया।

“उन्होंने आगे कहा, “जज का बेटा कॉलेजियम सिस्टम से जज बनेगा, मगर पासवान का बेटा दलित होने के कारण उससे चौकीदारी भी छीन ली गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। तांती तत्वा पिछले 9 साल से ओबीसी होकर एससी का आरक्षण सीट ले रहा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया। यह बिहार सरकार का संविधान के विरुद्ध एवं दलितों के खिलाफ कार्य है।

“अमर आज़ाद ने यह भी कहा कि वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेला, चाराडीह मोकामा में अभी तक स्मारक और रास्ते का निर्माण सरकार ने नहीं करवाया है क्योंकि यह दलित और पासवान समाज का मुद्दा है। उन्होंने मांग की कि भोला पासवान शास्त्री और रामविलास पासवान की प्रतिमा पटना में बने, 65% आरक्षण को बहाल किया जाए, आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए, और निजी क्षेत्र एवं न्यायपालिका में एससी/एसटी ओबीसी को आरक्षण मिले।

कोतवाली थान अमर आज़ादको गिरफ्तार किया फिर मुख्यमंत्री सचिवालय ले जाकर ज्ञापन दिया गया और PR बॉन्ड पर कोतवाली थाना से रिहा किया गया.

इस आंदोलन में बिहार के सभी जिलों से हज़ारों साथी शामिल हुए। अजय पासवान (आरा), शशि पासवान (वैशाली), रजनीश पासवान (नालंदा), सोनू सम्राट, मंटू कुमार, अभिषेक पासवान,आशीष टोनी पासवान, धर्मदेव, पवन, मुकेश पासवान, , शशिकांत प्रसाद,राजा पासवान गोपालगंज,और अन्य कई साथी जो पटना पहुंचे थे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति