ब्रॉडकास्टिंग रेगुलेशन बिल को वापस लेना सराहनीय: कोगीटो मीडिया फाउंडेशन

हमें उम्मीद है कि मीडिया संगठनों की चिंताओं और राय का ध्यान रखा जाएगा: मीर फैसल

दिल्ली (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स)सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा ब्रॉडकास्टिंग रेगुलेशन बिल को वापस ले लिया गया है और परामर्श के लिए 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताया है कि भविष्य में पत्रकारों और मीडिया संगठनों को एक नया मसौदा पेश किया जाएगा, जो पूरे पत्रकारिता जगत की सभी चिंताओं एवं विचारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हो।

कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ब्रॉडकास्टिंग रेगुलेशन बिल को लेकर लगातार सक्रिय है और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, डिजी पब, विमेंस प्रेस कॉर्प्स समेत तमाम मीडिया संगठनों के साथ मिलकर भारत सरकार के सामने अपनी चिंताओं को रख रहा है और पत्रकारों के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है।

कोगीटो मीडिया फाउंडेशन के वर्किंग कमिटी सदस्य मीर फैसल ने कहा की “सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फीडबैक देने के लिए समय 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है, इसलिए हम अपनी बात मंत्रालय तक और मज़बूती से पहुंचाने का काम करेंगे एवं अन्य मीडिया संगठनों के साथ मिलकर अपनी आवाज उठाते रहेंगे तथा पत्रकारों के बीच जागरूकता पर लगातार काम करते रहेंगे”

मीर फैसल ने मंत्रालय से अनुरोध किया है कि विधेयक का मसौदा तैयार होने के बाद इसे सार्वजनिक बहस के लिए रखा जाए और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, विमेंस प्रेस कॉर्प्स, डिजी पब, कोगीटो मीडिया फाउंडेशन और विभिन्न राज्यों के प्रेस क्लबों सहित प्रमुख मीडिया संगठनों को इस पर चर्चा के लिए शामिल किया जाए।

कोगीटो मीडिया फाउंडेशन ने भारत सरकार और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया कि पत्रकारिता की गुणवत्ता एवं स्वतंत्रता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया काउंसिल की स्थापना के लिए मीडिया संगठनों की मांग को लागू किया जाए

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर