मानू के छात्र-छात्राओं ने अपने विरोध प्रदर्शन को रोका,कर रहे हैं प्रशासन के फैसले का इंतज़ार। छात्र नेताओं ने मानू प्रशासन पर जताया भरोसा।

पटना (अनम जहां/इंसाफ़ टाइम्स) मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के छात्रों का प्रॉक्टर, गर्ल्स हॉस्टल प्रोवोस्ट के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने की क्वालिटी पूरी तरह से ख़राब है। जिनकी शिकायत समय-समय पर प्रोवोस्ट से की जाती रही है। लेकिन फिर भी इनपर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसकी वजह से कई बच्चे बीमार होते रहे हैं। विरोध प्रदर्शन गुरुवार दोपहर को मेस के खाने में कीड़ा निकलने के बाद शुरू हुआ और रात भर जारी रहा। छात्र विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे रहे।

छात्रों का कहना है कि प्रोवोस्ट न केवल मेस में स्वच्छता और खाने की क्वालिटी को संभालने में विफल रहे, बल्कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया तो प्रॉक्टर ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसलिए छात्र-छात्राओं ने दोनों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया और इस्तीफा की मांग करने लगे,प्रदर्शन के बीच प्रोवोस्ट ने अपना इस्तीफ़ा भी सौंप दिया। विरोध प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालाँकि छात्रअब भी विश्वविद्यालय प्रशासन से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण और जवाबदेही की अपनी माँग पर अड़े हुए हैं।

छात्र नेता शम्स तबरेज विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे रहे हैं। जिन्होंने खाने की स्थिति में सुधार के साथ तत्काल में प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही छात्र नेता शम्स तबरेज ने मानू एडमिनिस्ट्रेशन से छात्र समुह के साथ सार्थक बातचीत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। यूनिवर्सिटी में मौजूदा तनाव के बावजूद छात्र अपनी शिकायतों के शांतिपूर्ण समाधान और विश्वविद्यालय प्रबंधन से जल्दी प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।
मानु के छात्रों का कहना है कि प्रॉक्टोरियल टीम का बर्ताव छात्रों के साथ हमेशा ख़राब रहता है। जब आप से वो बात करेंगे तो आपको उनमें एक तानाशाह दिखेगा। जब छात्र-छात्राएं प्रोवोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तो प्रॉक्टर के तरफ़ से कहा गया कि “खाने में ज़्यादा दिक्कत दिख रही है. तो 5 स्टार होटल चले जाओ”। जिसके बाद से ही मानु के छात्र प्रॉक्टर का भी इस्तीफा मांग रहे हैं। तेलंगाना पुलिस के साथ लंबी बातचीत पर मानू छात्र ने अपने प्रोटेस्ट को चंद दिनों के लिए रोक दिया हैं। प्रोटेस्ट के रुकने के बाद मानू एडमिनिस्ट्रेशन ने कुलपति के अगुवाई में रिव्यू मीटिंग के बाद बहुत सख्त बयान जारी करके छात्रों से अपील की है कि वो सुचारू रूप से क्लासेज होने दें। इसमें किसी तरह के व्यवधान उत्पन्न ना करें। इसके अलावा यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने स्टेटमेंटस में कहा है कि कुछ छात्रों के द्वारा ग़लत वीडियो और ईमेज को यूनिवर्सिटी को बदनाम करने के नियत से शेयर किया जा रहा है। हम ऐसे लोगों के पोस्ट को चिन्हित कर साइबर क्राइम को भेज कर कार्रवाई को सुनिश्चित करेंगे। इनके बाद भी अगर छात्र प्रोटेस्ट करेंगे तो हमारे पास ऑनलाइन क्लासेज के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जायेगा। जिसके बाद सभी छात्रों से हॉस्टल खाली करा लिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के तरफ से स्टेटमेंटस जारी होने के बाद अंदेशा जाहिर की जा रही है कि प्रशासन के तरफ से बहुत सारे बच्चों पर कार्रवाई देखने को मिल सकती है। जिसके बाद ASL पैनल के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट शम्स तबरेज ने कहा कि मानू एडमिनिस्ट्रेशन छात्रों के आवाज़ उठाने के हक़ को छीन रहा है। ऐसे में कैम्पस के छात्र- छात्राओं के अन्दर बहुत गुस्सा देखा जा रहा है। मानू एडमिनिस्ट्रेशन को चाहिए कि छात्रों के गुस्सा को समझें और उन्हें अपने हक़ मांगने से न रोके बल्कि उनकी जो समस्या है उनका समाधान करें। मानू के छात्रों का कहना है की छात्र संगठनों की टीम ने प्रशासन को अपनी 04 सूत्री मांगे सौंप दी है। जिसमें कहा गया है कि छात्रसंघ चुनाव फ़ौरन कराया जाए,किसी भी छात्र या छात्रा पर कोई कार्रवाई न हो,गर्ल्स हॉस्टल प्रोवोस्ट के साथ प्रॉक्टर इस्तीफ़ा दें!छात्र नेताओं का कहना है की हम प्रशासन से अच्छे फैसले की उम्मीद करते हैं। हम अपना अगला कदम फैसला आने के बाद ही उठाएंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति