एडवोकेट अंसार इंदौरी बने AILAJ के राजिस्थान प्रदेश कन्वीनर

पटना (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान प्रदेश का कन्वीनर एडवोकेट अंसार इंदौरी को नियुक्त किया है।

ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के राष्ट्रीय सह संयोजक एडवोकेट मुकेश ने प्रेस बयान ज़ारी कर बताया कि संगठन वकीलों और कानून के छात्रों का एक राष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य समसामयिक व्यवस्था की आलोचना करना और उसे चुनौती देना है, साथ ही न्याय की स्थापना करने के लिए कानून की सीमाओं को आगे बढ़ाना है। संगठन संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध है। संगठन के उद्देश्यों में देश में मानवाधिकारों, नागरिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय पर हो रहे हमलों से उत्पन्न नागरिकों के बुनियादी अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करने की तत्काल आवश्यकता शामिल है।
जिनमे पीड़ित भारतीय नागरिकों की कानूनी लड़ाई महत्वपूर्ण है।संगठन मानता है की सामाजिक, आर्थिक, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर समकालीन हमले से उत्पन्न कठिनाइयाँ का संगठित होकर ही मुकाबला किया जा सकता है।
उन्होंने बताया की संगठन असमानताओं, भेदभाव और पूर्वाग्रह के खिलाफ़ वकील समुदाय को संघर्ष करने के लिए एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। साथ ही संगठन वकीलों और कानून के छात्रों के कल्याण के लिए कार्य करता है। संगठन की कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में कमेटियां बनी हुई हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर