
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) इसराइल के डिफेंस मिनिस्ट्री ने माना है कि 07 अक्टूबर 2023 को जंग शुरू होने के बाद से 74,000 इसराइली आर्मी हस्पताल में भर्ती हो चुके हैं,जिसमें से 12,000 फ़ौजी बुरी तरह घायल है
हस्पताल जाने वाले फौजियों में 43% फौजी दिमागी बीमारी का शिकार हैं
मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि 2030 तक 100,000 इसराइली आर्मी अक्षम हो जाएंगे जिसमें से 50% दिमागी बीमारी का शिकार होंगे
बताया गया है कि अक्टूबर 2023 से हर महीने 1000 से ज़्यादा फ़ौजी बुरी तरह से घायल होते हैं
पत्रकार अमरेश मिश्रा ने मंत्रालय के इस बयान पर कहा कि “इसराइल अपने नुकसान के आंकड़े हमेशा बहुत कम कर दिखाता है,इस लिए हमें समझना चाहिए कि अगर इसराइल अपना इतना नुकसान बता रहा है तो नुकसान इस से भी कहीं ज़्यादा होंगे”
मंत्रालय के ज़रिए जारी किया गया ये रिपोर्ट सिर्फ़ इसराइली फौजियों के बारे में है ,इस में इसराइली सेटलर्स के नुकसान के बारे में नहीं बताया गया है,अनुमान है कि इसराइली सेटलर्स का नुकसान इसराइली फौजियों के नुकसान से कहीं बढ़ कर है