
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने महाराष्ट्र चुनाव में 14 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है और सभी 14 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है
मजलिस ने औरंगाबाद ईस्ट से पूर्व सांसद इम्तियाज़ जलील,भिवंडी वेस्ट से पूर्व विधायक वारिस पठान,मालेगांव सेंट्रल से विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी,नांदेड़ साउथ से सैयद मोईन,औरंगाबाद सेंट्रल से नासिर सिद्दीकी,धुले से फारुख शाह अनवर,बायकुला से फैयाज अहमद खान,मुंब्रा कलवा से सैफ़ पठान,वेरसोवा से रईस लश्करिया,सोलापुर से फारूक शाब्दि,मिराज से महेश कांबले,मूर्तिजापुर से सम्राट सूरवादे,कुर्ला से बबीता कनाडे और करंजा मनोरा से मुहम्मद यूसुफ़ को प्रत्याशी बनाया है
पूर्व सांसद और मजलिस के वरिष्ठ नेता इम्तियाज़ जलील ने दक्कन डाइजेस्ट के पत्रकार मज़हर हुसैन से बात करते हुए कहा कि “हम ने बहुत ज़्यादा सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारा है,हम वहीं से लड़ रहे हैं जहां पर हमारा पैठ बहुत बड़ा है, और इस बार हम अच्छी सीटें जीत कर आ रहे हैं ,जब 23 नवंबर को नतीजा आएगा तो सब को हमारे पास आना होगा ,हम किंग मेकर होंगे और सब हमारे दरवाज़े पर खड़े होंगे”
मालूम हो कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे और उसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।