
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) दिल्ली में 75 प्रतिशत से अधिक महिलाएं रात में बसों से यात्रा करते समय असुरक्षित महसूस करती हैं
गैर सरकारी संगठन ‘ग्रीनपीस इंडिया’ के ‘राइडिंग द जस्टिस रुट’ में ये खुलासा हुआ है
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ” महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार के किराया मुक्त बस यात्रा ने 100 करोड़ टिकट का आंकड़ा पार कर लिया है”, रिपोर्ट ने बताया कि “75 प्रतिशत महिलाओं ने ‘पिंक टिकट’ योजना से महत्वपूर्ण बचत देखी है, जिसमें से कई ने इन निधियों को घरेलू जरूरतों, आपात स्थितियों और स्वास्थ्य सेवा पर खर्च किया है”