
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) सांसद पप्पू यादव को सबक सिखाने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ़्तार कर लिया है,धमकी देने वाले का नाम महेश पांडे है
पूर्णिया के एसपी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि पांडे ने अपनी साली के यूएई के नंबर से वॉट्सएप बना कर ये काम अंजाम दिया था,पांडे कुछ दिनों पहले यूएई गया था और वहीं अपनी साली के नाम से नंबर लिया था जिसे भारत आने पर वापस नहीं किया और बाद में उसी नंबर से वॉट्सएप बना कर ये काम अंजाम दिया
महेश पांडे पहले कुछ विधायकों और सांसदों के साथ काम कर चुका है,मगर उसका या इस घटना का लॉरेस बिश्नोई गैंग से कोई रिश्ता नहीं है,पुलिस ने धमकी वाला सिम और मोबाइल ज़ब्त कर किया है और अब आगे जांच कर रही है
मालूम हो कि बिहार निवासी मुंबई के उद्योगपति व नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और उसमें लॉरेस बिश्नोई गैंग का नाम आने के बाद सांसद पप्पू यादव ने बहुत सख़्त बयान दिया था,जिसके बाद उनको धमकी भरे मैसेज और कॉल आए थे