मंदिर और मठ मुसलमानों को सौंप दिए जाएंगे:भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने बैंगलोर,कर्नाटक में भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “अगर मुफ्त की योजनाओं के लिए कांग्रेस को वोट दिया गया तो हमारे सभी मंदिर, घर और मठ मुसलमानों को सौंप दिए जाएंगे। यदि आप अभी भी कांग्रेस पार्टी को वोट देते हैं, तो भविष्य में कोई मुफ्त सुविधाएं नहीं मिलेंगी,धर्मस्थल और श्रृंगेरी जैसे हिंदू तीर्थस्थल अस्तित्व में नहीं रहेंगे”

तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि “राज्य में किसानों की अधिक जमीन को वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज किया जा रहा है”, उन्होंने कि “कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने 50 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर दावा किया है,कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि किसानों की भूमि कब वक्फ बोर्ड को हस्तांतरित की जाएगी”

सूर्या ने दावा किया कि “वक्फ बोर्ड ने उन मंदिरों पर दावा किया है जो इस्लाम के उदय से पहले अस्तित्व में थे,जब भी चुनाव होता है, कांग्रेस वक्फ बोर्ड को सशक्त बनाती है”

उन्होंने कहा कि “हम वक्फ पर प्रतिबंध की मांग नहीं कर रहे हैं, हम उनकी जमीन भी नहीं मांग रहे हैं, हमारी मांग स्पष्ट है, वक्फ को वह जमीन रखने दें जो उसके हक में है और उसे हमारी जमीन पर दावा नहीं करना चाहिए”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर