भागलपुर,बिहार:गालियों वाले गाने बजाते हुए इमामबाड़े पर लगाया भगवा झंडा,इसराइली झंडे लिए नज़र आई भीड़

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार के भागलपुर में असमाजिक तत्त्वों द्वारा इमामबाड़े पर भगवा झंडा लगाने का मामला सामने आया है

ख़बर है कि 02 नवंबर की शाम को भागलपुर के नाथ नगर,टमटम में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन की रैली से निकल कर इमामबाड़े पर भगवा झंडा लगाने की कोशिश किया और इस दौरान रैली की भीड़ गालियों वाले गाने बजाते हुए इमामबाड़े के पास हंगामा करते नज़र आई

सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ के बीच में एक बड़ा सा इसराइली झंडा फहराए जाते नज़र आ रहा है

भागलपुर के लोगों ने इंसाफ़ टाइम्स से बात करते हुए कहा कि “अब माहौल शांत है और हालात पहले की तरह बेहतर है,लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन को उचित और कठोर कार्रवाई करना चाहिए ताकि आगे कोई ज़्यादा माहौल ख़राब करने की हिम्मत ना कर सके”

भागलपुर एसएसपी से इंसाफ़ टाइम्स ने संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो सकी, मगर भागलपुर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि “प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर