
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में भीड़ द्वारा 58 साल के बूढ़े मुहम्मद जौहरी की हत्या का मामला सामने आया है
ख़बर है कि 01 नवंबर कि रात 08 बजे करीब 10 लोग जौहरी के घर आए और उनसे 500 रूपये मांगा,पैसे न देने पर सब जौहरी को पीटने लगे और पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी
लोगों ने बताया कि जब जौहरी की बेटी उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीट कर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया,जिसके बाद उसे हस्पताल ले जाया गया
मकामी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और दावा किया है कि “मुजरिमों को बख्शा नहीं जाएगा”
मामले पर सीपीआईएम नेता और सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा “टीएमसी शासन के दौरान जबरन वसूली एक दैनिक घटना बन गई है। इस घटना के बाद लोग रंगदारी के खिलाफ विरोध करने से भी डरेंगे”